मध्यप्रदेश कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान 2023 (MP Kanya Shiksha Pravesh Utsav Abhiyan in Hindi)
शिक्षा नीति में सुधार लाने के लिए हमारी सरकार हर संभव कोशिश करती रहती है। चाहे वो केंद्र की तरफ से हो या फिर राज्य की ओर से। हर किसी का एक ही मानना है कि, शिक्षा में सुधार देश की प्रगति में सुधार के बराबर है। इसी को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस नीति में कुछ बदलाव किए है। जिनके अंतर्गत जो लड़कियां किसी कारण के अपनी पढ़ाई बीच में ही अधूरी छोड़ देती हैं उन्हें दोबार से शिक्षा का पायदान हासिल कराना। इसके लिए सरकार खुद उन लड़कियों के बारे में जानकारी प्राप्त करके उन्हें पढ़ाई दोबारा शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इसलिए इसका नाम रखा गया है कन्या प्रवेश उत्सव। जिसकी शुरूआत 7 मार्च को की जाएगी।

मध्यप्रदेश कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान 2023 (MP Kanya Shiksha Pravesh Utsav)
योजना का नाम | मध्यप्रदेश कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान |
किसने किया शुरू | मध्यप्रदेश सरकार द्वारा |
कब हुई शुरूआत | 7 मार्च 2022 |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश की लड़कियां |
उद्देश्य | पढ़ाई को बीच में छोड़ने वाली लड़कियों को दोबारा मौका देना |
हेल्पलाइन नंबर | जारी नहीं |
मध्यप्रदेश कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान उद्देश्य (Objective)
इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इसलिए शुरू किया जा रहा है ताकि जो लड़कियां किसी कारण के शिक्षा को बीच में छोड़ गई हैं उन्हें दोबारा शिक्षित किया जा सके। इसके लिए उन्हें वापस से स्कूल में एडमिशन दिलाया जाएगा। इससे केवल वो लड़कियां ही शिक्षित नहीं होगी, बल्कि शैक्षणिक स्तर में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा. साथ ही मध्य प्रदेश में शिक्षा का स्तर और बेहतर हो जाएगा। इसी उद्देश्य के साथ सरकार ने इस योजना को शुरू किया है।
मध्यप्रदेश कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान लाभ (Benefit)
- इस योजना को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया जा रहा है, ताकि वहां की बेटियां शिक्षित रहे।
- जिस भी लड़की को दोबारा दाखिला दिया जाएगा। उसके लिए सरकार उसके परिवार से अनुमति लेगी तभी उसको स्कूल में भर्ती कराएगी।
- इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को प्राप्त हो इसके लिए सरकार ने इसे एक अभियान के रूप में शुरू किया है।
- इसके लिए सरकार ड्रॉपआउट लड़कियों का एक डाटा तैयार करेगी। जिसके बाद उन्हें इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
- इस योजना के लिए अहम भूमिका निभाएगे आंगनवाड़ी जो सरकार की हर तरह की सहायता करेंगे।
मध्यप्रदेश कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान पात्रता (Eligibility)
- इस योजना के लिए आपको मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना बेहद अनिवार्य है, तभी आपको इस योजना में पात्रता प्राप्त होगी।
- इस योजना का लाभ उन लड़कियों को प्राप्त होगा, जो किसी कारण से बीच में ही अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ गई हैं।
- इस योजना के लिए सरकार ने एक आयु सीमा निर्धारित की है, जिसके अंतर्गत ही लड़कियों को दाखिला दिया जाएगा। लड़कियों की आयु 11 से 14 साल तक के बीच की होनी चाहिए।
मध्यप्रदेश कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान दस्तावेज (Documents)
- इस योजना के लिए आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है ताकि आपका डाटा सरकार के पास जमा रहे।
- ड्रॉपआउट सर्टिफिकेट जरूरी है ताकि सरकार को इस बात की जानकारी रहे कि, आपने कब स्कूल छोड़ा था।
- मूल निवासी प्रमाण पत्र भी जरूरी है ताकि इस बात की जानकारी रहे कि, आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं।
- पासपोर्ट साइज फोटो भी जरूरी है ताकि इस बात की पहचान हो सके कि आपने ही आवेदन किया है।
- मोबाइल नंबर है जरूरी, ताकि जो भी इस योजना से जुड़ी जानकारी होगी वो आसानी से आपको प्राप्त हो सके।
मध्यप्रदेश कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)
इस योजना की घोषणा होना अभी बाकी है इसलिए आपको अभी इसकी आधिकारिक वेबसाइट को लेकर भी थोड़ा सब्र रखना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जैसे ही घोषणा होगी वेबसाइट पर काम करना भी शुरू हो जाएगा। इसलिए इंतजार करें।
मध्यप्रदेश कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान आवेदन (Application)
इस योजना के लिए सरकार की ओर से वेबसाइट जल्द ही जारी की जाएगी जहां पर जाकर आप अपना आवेदन कर सकते हैं। लेकिन योजना की वेबसाइट के लिए आपको थोड़ा सब्र रखना होगा ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी अभी घोषणा होना बाकी है।
मध्यप्रदेश कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)
इस योजना के लिए जब आधिकारिक वेबसाइट जारी की जाएगी। उसके बाद हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया जाएगा। जिसपर जाकर लोग अपनी परेशानियों का हल और जानकारी आसानी से जान पाएंगे।
होमपेज | यहां क्लिक करें |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द ही |
FAQ
Q : मध्यप्रदेश कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान को किसके द्वारा शुरू किया गया?
Ans : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
Q : मध्यप्रदेश कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान की शुरुआत कब की होगी?
Ans : 7 मार्च 2022 से होगी।
Q : मध्यप्रदेश कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान को क्यों शुरू किया गया है?
Ans : स्कूल की पढ़ाई छोड़ चुकी लड़कियों को शिक्षित करने के लिए।
Q : मध्यप्रदेश कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान में लड़कियों की आयु सीमा क्या है?
Ans : 11 से 14 साल तक
Q : मध्यप्रदेश कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान में कौन आवेदन कर सकता है?
Ans : केवल मध्यप्रदेश की स्कूल की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाली लड़कियां।
अन्य पढ़ें –