रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल 2023 (उद्देश्य, लाभ, लाभार्थी, हेल्पलाइन नंबर, शिकायत केसे करें, आधारिक वैबसाइट, दस्ताबेज, आवेदन ) Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal (helpline number, uddeshy, beneficiaries, benefits, official website, documents, registration, complaint)
कोई व्यक्ति सालों साल नौकरी करता है और जब वह अपनी नौकरी से रिटायर हो जाता है तो उसके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाता है। इसी बात को लेकर के काफी साल पहले से ही पेंशन की योजना चालू कर दी गई है ताकि लोग रिटायरमेंट के बाद अपनी आजीविका चलाने के लिए परेशान ना हो और वह महीने में मिलने वाली पेंशन से अपने आवश्यक खर्चे पूरे कर सकें।
कई बार रिटायरमेंट के बाद पेंशन पाने में लाभार्थी को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए डिफेंस मिनिस्ट्री से रिटायर हो चुके सैनिकों की पेंशन से संबंधित समस्याओं को देखते हुए रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल लांच किया गया है।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल 2023
पोर्टल का नाम: | रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल |
किसने चालू किया: | सुरक्षा मंत्रालय |
साल: | 2022 |
लाभार्थी: | रिटायर सैनिक और उनके आश्रित |
उद्देश्य: | पेंशन पाने की समस्या का समाधान करना |
टोल फ्री नंबर: | 011 23013627 |
आधिकारिक वेबसाइट: | https://rakshapension.desw.gov.in/ |
भारतीय आर्मी में नौकरी पाना मुश्किल होता है परंतु जब कोई व्यक्ति नौकरी पा जाता है तो वह आसानी से अपनी नौकरी कर लेता है और वह उम्र पूरी होने के बाद जब रिटायरमेंट लेता है तो उसे पेंशन का ख्याल आता है क्योंकि पेंशन के तौर पर उसे महीने में 1 फिक्स रकम मिलती है।
परंतु जब पेंशन को चालू करवाने की बात आती है तब उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि पेंशन किस प्रकार से चालू होती है इसकी जानकारी ना होने के कारण उन्हें कई समस्याएं होती हैं।
इसीलिए रिटायर सैनिको की समस्या को देखते हुए रक्षा मंत्रालय के द्वारा एक पोर्टल चालू किया गया है, जिसे रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का नाम दिया गया है। यह पोर्टल रिटायर सैनिकों और उनके आश्रितों की पेंशन से संबंधित समस्याओं को दूर करने में सहायक होगा।
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल उद्देश्य-
आर्मी से रिटायर सैनिकों को जल्द से जल्द मासिक गुजारे भत्ते के तौर पर पेंशन मिलने लगे और वह तथा उनके आश्रित आराम से अपनी जिंदगी गुजार सकें, इसी उद्देश्य के साथ रक्षा मंत्रालय ने रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल को चालू किया है। इस पोर्टल पर ऐसे सैनिक जो आर्मी से रिटायर हो गए हैं और उन सैनिकों के आश्रित पेंशन संबंधी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं और उसका समाधान भी इसी पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल फायदे
आर्मी से रिटायर हो चुके सैनिक और सैनिक के परिवार वालों को पेंशन चालू करने से लेकर के पेंशन पाने तक जो भी समस्याएं आती है, उसकी शिकायत वे इस पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं, जिसकी तत्काल सुनवाई इस पूर्व सेनानी कल्याण विभाग के द्वारा की जाएगी और यथासंभव जल्द से जल्द पेंशन से संबंधित समस्या का समाधान लाने का प्रयास किया जाएगा।
इस पोर्टल का फायदा यह भी है कि घर बैठे ही वह इस पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं और शिकायत का स्टेटस क्या है अथवा शिकायत पर कहां तक कार्यवाही हुई है इसकी जानकारी भी वह इसी पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। इससे उन्हें जल्द से जल्द पेंशन प्राप्त हो सकेगी और वह अपने आवश्यक काम कर सकेंगे।
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल 2022 पात्रता –
इस पोर्टल पर शिकायत करने के लिए इंडियन आर्मी से रिटायर हो चुके हर सैनिक पात्र होंगे फिर चाहे वह जल सेना में हो, थल सेना में हो या फिर वायुसेना में हो। इसके अलावा इंडियन आर्मी से जुड़ी हुई हर बटालियन के सैनिक इस पोर्टल पर शिकायत करने के लिए पात्र हैं।
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल दस्तावेज
इस पोर्टल पर शिकायत करने के लिए आपके पास बस रजिस्टर्ड फोन नंबर होना चाहिए।
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत कैसे करें?
1: सेना से रिटायर हो चुके ऐसे सैनिक जो पेंशन से संबंधित किसी भी प्रकार की प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं और वह अपनी शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए सबसे पहले रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
2: ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचने के बाद उन्हें रजिस्टर्ड ग्रीवेंस या फिर शिकायत करे का एक ऑप्शन दिखाई देगा, इस ऑप्शन को उन्हें क्लिक कर देना है।
3: अब एक बॉक्स उन्हें अपनी स्क्रीन पर आया हुआ दिखाई देगा। इस बॉक्स में उन्हें अपना वर्किंग फोन नंबर डालना है और उसके बाद सेंड OTP पर क्लिक करना है।ऐसा करने पर जो ओटीपी मिला है उसे दिए गए जगह में डाल देना है और फिर सबमिट करना है।
4: अब एक फॉर्म आपको अपनी स्क्रीन पर आया हुआ दिखाई देगा। इस फॉर्म के अंदर आपको पेंशन से संबंधित कौन सी समस्या का सामना करना पड़ रहा है उसकी जानकारी देनी है और आवश्यक डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर देने हैं।
5: इसके बाद आपको सबमिट बटन को दबा देना है।
बस इतना करते ही पोर्टल पर आपकी शिकायत दर्ज कर ली जाएगी। इसके बाद आपकी शिकायत से संबंधित हर प्रक्रिया आपने जो रजिस्टर फोन नंबर दिया है, उसके ऊपर आपको मिलेगी।
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल हेल्पलाइन
अगर आपको इस पोर्टल से संबंधित कोई भी समस्या है या आपको कोई शिकायत करनी है अथवा आपको कुछ सुझाव देना है तो नीचे इस पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया है जिस पर आप कांटेक्ट कर सकते हैं और अपनी प्रॉब्लम या फिर अपनी बात का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
Call Center No.: 011-23013627 Email: rakshapension@desw.gov.in
FAQ:
Q: रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल की देखरेख कौन कर रहा है?
Ans: भारत का रक्षा मंत्रालय
Q: रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल किस काम के लिए चालू किया गया है?
Ans: रिटायर्ड सैनिकों की पेंशन से संबंधित शिकायतों को दर्ज करने के लिए और उनका समाधान करने के लिए
Q: रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Ans: 011 23013627
Q: रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का विस्तार कहां तक है?
Ans: इसका विस्तार इंडिया में जितने भी राज्य है, उन सभी राज्यों में है।
Q: इस पोर्टल पर कौन शिकायत कर सकता है?
Ans: इंडियन आर्मी की किसी भी ब्रांच, किसी भी बटालियन से रिटायर हुए सैनिक एवम उनके परिवार के सदस्य इस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
अन्य पढ़ें –