Sashakt Mahila Rin Yojana Himachal Pradesh) (Loan, Amount, Online Apply, Form pdf, Eligibility, Documents, Official Website, Helpline Number, List, Last Date, Status Check, Latest New, हिमाचल प्रदेश महिला ऋण योजना 2023: 1 लाख रूपये तक का लोन मिलेगा, लोन अमाउंट, ऑनलाइन आवेदन, फॉर्म pdf, पात्रता, दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर, ताज़ा खबर, लिस्ट, अंतिम तिथि, स्टेटस चेक
जब से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हैं, तब से वह लगातार हिमाचल प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना को भी शुरू कर दिया गया है। बताना चाहते हैं कि इस योजना का नाम हिमाचल गवर्नमेंट के द्वारा हिमाचल प्रदेश महिला ऋण योजना रखा गया है। योजना के नाम से ही आप जान गए होंगे कि, इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सरकार के द्वारा बहुत ही कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस प्रकार से यदि आप भी हिमाचल प्रदेश राज्य में रहती है और स्वरोजगार चालू करने के लिए लोन लेना चाहती हैं तो आइए आर्टिकल में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं कि हिमाचल प्रदेश महिला ऋण योजना क्या है और हिमाचल प्रदेश महिला ऋण योजना में आवेदन कैसे करें।

Sashakt Mahila Rin Yojana Himachal Pradesh 2023
योजना का नाम | सशक्त महिला ऋण योजना |
राज्य | हिमाचल प्रदेश |
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने |
कब शुरू हुई | जुलाई, 2023 |
लाभार्थी | हिमाचल प्रदेश की महिलाएं |
उद्देश्य | स्वरोजगार के लिए लोन देना |
आधिकारिक वेबसाइट | www.hpscb.com |
हेल्पलाइन नंबर | 18001808091 |
मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना हिमाचल प्रदेश
सशक्त महिला ऋण योजना हिमाचल प्रदेश 2023
हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा साल 2023 में 20 जुलाई के दिन हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से गवर्नमेंट के द्वारा महिलाओं को उनका खुद का काम काज चालू करने के लिए लोन देने का फैसला लिया गया है। योजना के माध्यम से सरकार 1 लाख 1 हजार रुपए लोन के तौर पर प्रदान करेगी। लोन का पैसा लाभार्थी महिला को उसके बैंक अकाउंट में प्राप्त हो जाएगा। पैसा ट्रांसफर करने के लिए सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर मोड का इस्तेमाल करेगी। योजना के अंतर्गत किसी भी लाभार्थी महिला को नगद पैसा बिल्कुल भी नहीं दिया जाएगा।
सशक्त महिला ऋण योजना हिमाचल प्रदेश उद्देश्य
हिमाचल प्रदेश राज्य में ऐसी कई महिलाएं हैं, जो अपना खुद का कारोबार चालू करना चाहती है, परंतु उनके पास खुद का कारोबार चालू करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पैसे नहीं होते, जिसकी वजह से वह अपनी इच्छा अपने मन में ही दबा करके रखती है, परंतु अब जब सरकार ने उपरोक्त योजना की शुरुआत कर दी है, तो अब योजना के लिए पात्र महिलाएं योजना में आवेदन कर सकती है और योजना के अंतर्गत जो आर्थिक सहायता मिलेगी, उसका इस्तेमाल वह खुद का बिजनेस चालू करने के लिए कर सकेंगी, जिससे उनकी आर्थिक अवस्था में सुधार होगा और वह आर्थिक तौर पर मजबूत बनेगी तथा अपनी आर्थिक आवश्यकताओं को भी पूरा कर सकेंगी।
हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना
सशक्त महिला ऋण योजना हिमाचल प्रदेश लाभ एवं विशेषताएं (Benefit and Features)
- महिलाएं अपना खुद का स्वरोजगार चालू कर सके, इसके लिए सरकार ने उपरोक्त योजना को शुरू किया हुआ है।
- सरकार इस योजना के माध्यम से ₹21000 से लेकर के 1 लाख ₹1000 का लोन प्रदान कर रही है।
- योजना के लिए जो भी महिलाएं पात्र हैं उन्हें राज्य के सहकारी बैंक के द्वारा लोन का अमाउंट दिया जाएगा।
- लोन का अमाउंट पाने के लिए महिलाओं के पास बैंक अकाउंट होना चाहिए, क्योंकि बैंक अकाउंट में ही लोन का पैसा मिलेगा।
- इस योजना के अंतर्गत लोन पाने के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी को बैंक में गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होगी।
- योजना के अंतर्गत जो लोन प्राप्त होगा, उस पर सरकार 8.51% की दर से ब्याज वसूल करेगी।
- आर्थिक रूप से जो महिला कमजोर है उन्हें योजना का फायदा दिया जाएगा।
- 18 साल से लेकर के 55 साल की उम्र तक की महिलाओं को योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
- योजना में महिलाएं ऑनलाइन आसानी से आवेदन कर सकती हैं।
सशक्त महिला ऋण योजना हिमाचल प्रदेश पात्रता (Eligibility)
- हिमाचल प्रदेश में स्थाई तौर पर रहने वाली महिला योजना के लिए पात्र हैं।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला योजना के लिए पात्र हैं।
- महिला की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
- महिला का बैंक अकाउंट होना चाहिए।
- बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- महिला का सिबिल स्कोर अच्छा होना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना
सशक्त महिला ऋण योजना हिमाचल प्रदेश दस्तावेज (Documents)
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी
- निवास प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी
- पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो
- आय प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
- फोन नंबर
- ईमेल आईडी
- सिगनेचर
- अन्य दस्तावेज
सशक्त महिला ऋण योजना हिमाचल प्रदेश अधिकारिक वेबसाइट (Official Website)
इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक है। इसी वेबसाइट पर जाकर के आप योजना में आवेदन कर सकते हैं या फिर योजना के बारे में और भी ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मेधा प्रोत्साहन योजना हिमाचल प्रदेश
सशक्त महिला ऋण योजना हिमाचल प्रदेश ऑनलाइन आवेदन (Online Apply)
- इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना होता है।
- होम पेज पर जाने के बाद मीनू में लोन वाला ऑप्शन दिखाई पड़ता है, उस पर क्लिक कर देना होता है।
- अब आपकी स्क्रीन पर विभिन्न प्रकार के लोन की लिस्ट ओपन होकर आती है, जिसमें आपको अपनी कैटेगरी का चुनाव करना होता है।
- अब आपको सशक्त महिला ऋण योजना वाला ऑप्शन दिखाई पड़ता है, इस पर क्लिक करना है।
- अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म के अंदर मांगी जा रही सभी जानकारी को निर्धारित जगह में दर्ज कर देना होता है।
- सभी जानकारी को भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज को भी आपको अपलोड कर देना होता है।
- अब सबसे आखरी में आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होता है।
- इस प्रकार से आप घर बैठे-बैठे ही हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सशक्त महिला ऋण योजना हिमाचल प्रदेश हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)
हमने इस आर्टिकल के द्वारा आपको उपरोक्त योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। अब आगे हम आपको इस योजना से संबंधित हेल्पलाइन नंबर भी दे रहे हैं, जिस पर आप फोन कॉल लगाकर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं या फिर योजना से संबंधित शिकायत को भी आप ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं।
18001808091
होमपेज | यहां क्लिक करें |
अधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
FAQ
Q : सशक्त महिला ऋण योजना की शुरुआत कौन से राज्य में हुई है?
Ans : हिमाचल प्रदेश
Q : हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Ans : www.hpscb.com
Q : हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Ans : 18001808091 यह हेल्पलाइन नंबर पर आप सोमवार से शनिवार सुबह 10:00 बजे से लेकर के शाम को 6:00 बजे तक कॉल लगा सकते हैं। रविवार को छुट्टी होती है।
Q : हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं?
Ans : इस आर्टिकल में हमने आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट का जो लिंक दिया है, उस लिंक के माध्यम से योजना में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
Q : हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना के तहत कितना लोन मिलेगा?
Ans : इस योजना के माध्यम से आप ₹21,000 का लोन या 51,000 का लोन या फिर 1 लाख 1 हजार रुपए का लोन प्राप्त कर सकती हैं।
अन्य पढ़ें –