नारी सम्मान योजना मध्यप्रदेश 2023, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (MP Nari Samman Yojana in Hindi)

मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना 2023, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभार्थी, लाभ पात्रता, दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर (MP Nari Samman Yojana in Hindi) (Online Registration, Beneficiary, Benefit, Eligibility, Documents, Official Website, Helpline Number)

इस आर्टिकल में आपको नारी सम्मान योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त होगी। कांग्रेसी नेता कमलनाथ जी के द्वारा हाल ही में इस बात की घोषणा की गई है कि वह मध्यप्रदेश राज्य में सरकार बन जाने पर नारी सम्मान योजना को लागू कर देंगे। फिलहाल वह नारी सम्मान योजना की घोषणा कर रहे हैं और इस योजना के फायदे क्या है तथा योजना के अंतर्गत क्या होगा इसकी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। नारी सम्मान योजना के अंतर्गत मुख्य तौर पर महिलाओं को फायदा मिलने वाला है। इसलिए महिलाओं को अवश्य ही इस योजना के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। आइए आर्टिकल में जानते हैं कि एमपी नारी सम्मान योजना क्या है और नारी सम्मान योजना एमपी में आवेदन कैसे करें।

nari samman yojana madhya pradesh in hindi

मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना 2023 (MP Nari Samman Yojana in Hindi)

योजना का नामएमपी नारी सम्मान योजना
किसने शुरू कीकांग्रेसी नेता कमलनाथ ने
कब शुरू हुईमई, 2023
राज्यमध्य प्रदेश
लाभार्थीमध्यप्रदेश की नारियां
उद्देश्यआर्थिक सहायता देना और कम दाम पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाना
हेल्पलाइन नंबरजल्द लॉन्च होगा

नारी सम्मान योजना मध्यप्रदेश क्या है (What is Nari Samman Yojana MP)

वर्तमान के समय में मध्य प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शासन कर रहे हैं। इनके द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस के द्वारा भी नारियों के सम्मान के लिए साल 2023 में 9 मई के दिन एक कल्याणकारी योजना की शुरुआत की गई जिसका नाम कांग्रेस के द्वारा नारी सम्मान योजना रखा गया। इस योजना के माध्यम से कांग्रेस का कहना है कि वह महिलाओं को हर महीने ₹1500 प्रदान करेगी, साथ ही घरों में इस्तेमाल होने वाले डॉमेस्टिक सिलेंडर को वह ₹500 में महिलाओं को देगी। कांग्रेस का कहना है कि जैसे ही उनकी सरकार मध्यप्रदेश राज्य में बनती है वैसे ही महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलना चालू हो जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए उन्हें ना तो यहां-वहां भटकने की आवश्यकता है और ना ही लंबी लाइन में लगने की आवश्यकता है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर घर जाकर इस योजना का एप्लीकेशन फॉर्म लोगों की जानकारियों के आधार पर भरेंगे और उन्हें घर पर ही योजना का पंजीकरण रसीद भी दे दी जाएगी।

नारी सम्मान योजना का उद्देश्य (Objective)

वर्तमान के समय में विभिन्न राज्यों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम काफी ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में महिलाएं फिर से लकड़ी पर खाना बनाने के लिए विवश हो रही है और कांग्रेस के द्वारा इसी समस्या को देखते हुए नारी सम्मान योजना की शुरुआत कर दी गई है। क्योंकि कांग्रेस का कहना है कि वह इस योजना के माध्यम से ₹500 में घरेलू गैस सिलेंडर महिलाओं को देगी, जिससे वह लकड़ी की जगह पर गैस पर खाना बना सकेंगे। इससे उन्हें लकड़ी पर खाना बनाने के दरमियान जिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा साथ ही सरकार योजना के माध्यम से हर महीने 1500 भी देगी।

नारी सम्मान योजना के लाभ एवं विशेषताएं (Benefit and Features)

  • कांग्रेस पार्टी की सरकार जैसे ही मध्यप्रदेश राज्य में बनेगी वैसे ही इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा, ऐसा कांग्रेस पार्टी का वादा है।
  • इस योजना में मुख्य लाभार्थी मध्यप्रदेश की महिलाएं होंगी‌।
  • नारियों को सम्मान देने के लिए योजना का नाम नारी सम्मान योजना रखा गया है।
  • योजना के तहत हर महीने ₹1500 लाभार्थी महिलाओं को मिलेंगे तथा ₹500 में वह गैस सिलेंडर भरवा सकेंगी।
  • योजना में पंजीकरण करवाने के लिए महिलाओं को घर से बाहर जाने की भी आवश्यकता नहीं है, घर पर ही उनका पंजीकरण हो जाएगा।
  • योजना के तहत हर महीने ₹1500 और सिलेंडर की सब्सिडी महिलाओं को उनके बैंक अकाउंट में मिलेगी।
  • कांग्रेस का कहना है कि सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने ₹1500 के अंतर्गत साल भर में ₹18000 दिए जाएंगे और सिलेंडर सब्सिडी के तौर पर महिलाओं को साल भर में ₹7200 प्राप्त हो सकेंगे। इस प्रकार से तकरीबन ₹25000 का फायदा कांग्रेस महिलाओं को प्रदान कराएगी।

एमपी नारी सम्मान योजना में पात्रता (Eligibility)

  • नारी सम्मान योजना का फायदा 18 साल से अधिक की महिलाओं को मिलेगा।
  • नारी सम्मान योजना का फायदा सिर्फ मध्यप्रदेश की मूल निवासी महिलाओं को मिलेगा।
  • इस योजना का फायदा मध्य प्रदेश के सभी जाति, धर्म और मजहब की महिलाओं को समान रूप से मिलेगा।
  • वहीं महिलाएं योजना का फायदा पा सकेंगी, जो इस योजना में अपना पंजीकरण करवाएंगी‌

मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना में दस्तावेज (Documents)

  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • पैन कार्ड की फोटो कॉपी
  • फोन नंबर
  • ईमेल आईडी
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
  • पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी

एमपी नारी सम्मान योजना में ऑनलाइन आवेदन (Online Registration)

फिलहाल तो सरकार के द्वारा हाल ही में मध्यप्रदेश राज्य की महिलाओं के लिए नारी सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इसलिए सरकार ने अभी तक योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं और कैसे योजना का फायदा मिलेगा, इसके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी को उपलब्ध नहीं करवाया हुआ है। सरकार के द्वारा योजना में आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को जैसे ही उपलब्ध करवाया जाता है, वैसे ही उस जानकारी के आधार पर हम इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया को शामिल कर देंगे, ताकि आप नारी सम्मान योजना में आवेदन कर सकें और नारी सम्मान योजना एमपी का लाभ प्राप्त कर सकें।

नारी सम्मान योजना एमपी हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)

बता देना चाहते हैं कि सरकार के द्वारा योजना का कोई भी आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर अथवा नारी सम्मान योजना टोल फ्री नंबर अभी तक जारी नहीं किया गया है, जिस पर आप संपर्क कर सके और योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके या फिर अपनी शिकायत को दर्ज करवा सकें। जैसे ही हेल्पलाइन नंबर अथवा टोल फ्री नंबर जारी होता है, वैसे ही उसे इस आर्टिकल में शामिल किया जाएगा।

होमपेजयहां क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटजल्द ही

FAQ

Q : नारी सम्मान योजना की घोषणा कौन से राज्य में हुई है?

Ans : मध्य प्रदेश

Q : नारी सम्मान योजना की शुरुआत कब होगी?

Ans : मध्यप्रदेश में कांग्रेसी गवर्नमेंट बनने के पश्चात

Q : नारी सम्मान योजना की शुरुआत करने की घोषणा किसने की?

Ans : कांग्रेसी नेता कमलनाथ ने

Q : नारी सम्मान योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

Ans : जल्दी लॉन्च होगा

Q : नारी सम्मान योजना के तहत क्या होगा?

Ans : महिलाओं को हर महीने ₹1500 मिलेंगे और ₹5000 में गैस सिलेंडर मिलेगा।

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment