झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना 2023 (Jharkhand Agri Smart Gram Yojana in Hindi)

झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना 2023, क्या है, गांव का विकास, लाभार्थी, टोल फ्री नंबर (Jharkhand Agri Smart Gram Yojana in Hindi)

झारखंड राज्य में बजट पेश करने के दौरान एग्री स्मार्ट ग्राम योजना को शुरू करने का भी ऐलान किया गया है। आपको बता दें कि इस स्कीम के तहत गांव का विकास किया जायेगा। यह काम विभिन्न चरणों के आधार पर किया जायेगा. इसके बारे में सारी जानकारी जानने के लिए हमारे आज के इस पोस्ट को सारा पढ़ें।

jharkhand agri smart gram yojana in hindi

झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना 2023 (Jharkhand Agri Smart Gram Yojana in Hindi)

योजना का नामएग्री स्मार्ट ग्राम योजना
कहां शुरू हुईझारखंड
कब घोषणा की गईमार्च, 2022
किसने लांच कीझारखंड वित्त मंत्री
लाभार्थीकिसान और पशुपालक
उद्देश्यगांवों का विकास
टोल फ्री नंबरनहीं है

झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना क्या है (What is Jharkhand Agri Smart Gram Yojana)

एग्री स्मार्ट ग्राम योजना झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बनाई गई है। इस स्कीम के माध्यम से झारखंड की राज्य सरकार झारखंड के गांवों को एग्री स्मार्ट बनाने पर कार्य करेगी। इस प्रकार से इस योजना के तहत किसानों को नए नए उपकरणों का प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी जाएगी।

झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना उद्देश्य (Objective)

झारखंड राज्य में एग्री स्मार्ट ग्राम योजना का मुख्य उद्देश्य गांवों का समग्र विकास करना है। इस स्कीम के पहले चरण में 100 गांवों को चुना जाएगा। उसके बाद उनका गैप एनालिसिस करने के बाद उनका विकास करने के लिए योजनाएं लागू की जाएंगी। इस प्रकार से एग्री स्मार्ट ग्राम योजना के माध्यम से झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा।

झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना लाभ (Benefit)

झारखंड में शुरू की जाने वाली एग्री स्मार्ट ग्राम योजना के मुख्य लाभ इस प्रकार से हैं –

  • राज्य के किसानों की आय बढ़ाने के लिए स्मार्ट खेती के उपकरणों का प्रयोग करना सिखाएगी।
  • सिंचाई को सभी किसानों के लिए आसान बनाने का प्रयास किया जाएगा।
  • इसके अलावा मत्स्य पालन और पशु पालन पर भी सरकार ध्यान देगी।
  • जितने भी छोटे किसान हैं उन्हें गाय और बकरियां प्रदान की जाएंगी।
  • इस बात पर भी विशेष तौर पर ध्यान दिया जाएगा कि बिजली की सुविधा हर खेत में हो।
  • किसानों का मुनाफा बढ़ाने के लिए फसल को लाने ले जाने के लिए सस्ते परिवहन की व्यवस्था की जाएगी।

झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना पात्रता (Eligibility)

इस योजना के तहत झारखंड के ग्रामीण निवासियों में निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए –

  • किसान झारखंड का निवासी होना चाहिए।
  • किसान के पास खेती के लिए जमीन होनी चाहिए।
  • लाभार्थी या तो किसान हो या फिर पशुपालक।

झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना आवेदन (Application)

इस योजना में आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी सरकार द्वारा नहीं दी गई है. इसके लिए सरकार बाद में जो भी जानकारी साझा करती है. उसे हमारे इस लेख में अपडेट कर दिया जायेगा.

होमपेजयहां क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटजल्द ही

FAQ

Q : एग्री स्मार्ट ग्राम योजना कहां शुरू की गई है?

Ans : झारखंड में।

Q : झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना का लाभ किसे होगा?

Ans : राज्य के सभी गांव को।

Q : झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना के लिए ऑफिशल वेबसाइट कौन सी है?

Ans : अभी वेबसाइट अवेलेबल नहीं है।

Q : झारखंड एग्री स्मार्ट ग्राम योजना के लिए क्या कोई आवेदन प्रक्रिया है?

Ans : इसके बारे में जल्दी ही जानकारी दी जाएगी।

अन्य पढ़ें –

  1. झारखंड गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना
  2. झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना
  3. झारखंड गोधन विकास योजना
  4. झारखंड मुख्यमंत्री रोगी राहत योजना

Leave a Comment