Ayushman Card Correction 2024: फोटो, नाम, पता, जन्मतिथि अपडेट करने का आसान तरीका, जानिए क्या है

Ayushman Card Correction 2024: यदि आपके द्वारा अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लिया गया है और आयुष्मान कार्ड में अब आप कोई चीज अपडेट करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको गवर्नमेंट ऑफिस के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है और ना ही आपको अपना काम करवाने के लिए किसी भी दलाल को दलाली देनी है। आप चाहे तो खुद से ही घर बैठे अपने आयुष्मान कार्ड में अपना नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो इत्यादि चीजों को अपडेट कर सकते हैं। अपडेट करने की जानकारी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से प्रोवाइड करवा रहे हैं।

ayushman card correction

Ayushman Card Correction 2024 (Update)

विषयआयुष्मान कार्ड अपडेट
संबंधित विभाग  नेशनल हेल्थ मिशन
योजना का नाम  प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
लाभार्थी   आयुष्मान कार्ड धारक
उद्देश्यऑनलाइन अपडेट सुविधा उपलब्ध कराना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://beneficiary.nha.gov.in

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

आयुष्मान कार्ड क्या है

आयुष्मान कार्ड आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बनता है। इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा लाभार्थी व्यक्ति को 5 लाख तक का निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। यह इलाज योजना में शामिल गवर्नमेंट और प्राइवेट अस्पतालों में निशुल्क होता है। इलाज करवाने के दौरान आपको बस अपना आयुष्मान कार्ड प्रस्तुत करना होता है। इसके बाद आपका इलाज शुरू हो जाता है और इलाज का सारा पैसा सरकार की तरफ से अस्पताल को दिया जाता है। आयुष्मान कार्ड को गोल्डन कार्ड भी कहा जाता है, क्योंकि गंभीर बीमारियों की ट्रीटमेंट के लिए इस कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है।

आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन चेक करें

लोग सरलता से घर बैठे ही अपने आयुष्मान कार्ड को चेक कर सके, इसके इसके लिए सरकार के द्वारा कुछ महीने पहले ही एक नए पोर्टल की शुरुआत कर दी गई है। इस पोर्टल के माध्यम से आप आसानी से यह जानकारी हासिल कर सकते हैं कि, आखिर आप आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता रखते हैं या नहीं। पोर्टल का निर्माण सामान्य लोगों के लिए किया गया है। पोर्टल के माध्यम से अपनी पात्रता चेक करने के लिए आप आयुष्मान भारत योजना अथवा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन

आयुष्मान कार्ड अपडेट कैसे करें

  1. अपने आयुष्मान कार्ड में अपडेट करवाने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर चले जाने की आवश्यकता होती है।
  2. एक बार होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको निश्चित जगह में अपना फोन नंबर दर्ज करना होता है।
  3. फोन नंबर दर्ज करने के बाद आपके फोन नंबर पर एक ओटीपी आता है, उसे खाली बॉक्स में डालकर आपको उसके बाद कैप्चा कोड डालना होता है और लोगिन बटन पर क्लिक करना होता है। ऐसा करने से आप पोर्टल में लॉगिन हो जाते हैं।
  4. इसके बाद आपको अपने राज्य, जिला, ब्लाक इत्यादि का चुनाव कर लेना होता है।
  5. अब आपको जो सर्च बाय वाला ऑप्शन दिखाई दे रहा है, उस बॉक्स में अपना आधार नंबर या फैमिली आईडी नंबर डालना होता है या उसका चुनाव करना होता है और उसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करना होता है।
  6. सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर आपके पूरे परिवार की सभी महत्वपूर्ण जानकारी ओपन होकर आ जाती है।
  7. अब आप जिस मेंबर का आयुष्मान कार्ड अपडेट करना चाहते हैं, उसके सामने जो डाउनलोड ऑप्शन है, उस पर आपको क्लिक करना होता है।
  8. अब आपने जिस मेंबर का चुनाव किया गया है, उसके आधार कार्ड के साथ जो फोन नंबर लिंक है, उस पर एक वन टाइम पासवर्ड जाता है, जिसे आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे बॉक्स में डालना होता है। ऐसा करने से एक अगला पेज स्क्रीन पर ओपन होकर आता है।
  9. अब एक बार फिर से जिस मेंबर का आयुष्मान कार्ड अपडेट करना है, उसका चयन करना है और उसके बाद Redo kyc वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  10. इसके बाद आपको संबंधित मेंबर की केवाईसी करनी होगी। केवाईसी की प्रक्रिया जब आपके द्वारा पूरी कर ली जाती है, तो संबंधित मेंबर के आयुष्मान कार्ड की जानकारी अपडेट हो जाती है। जानकारी अपडेट होने में 1 से 4 दिन का समय लग सकता है।

कृपया ध्यान दें: यहां हम आपको एक महत्वपूर्ण बात बताना चाहते हैं कि, आयुष्मान कार्ड में आप जो भी जानकारी अपडेट करना चाहते हैं, उस जानकारी को आपको सबसे पहले अपने आधार कार्ड में अपडेट करवाना आवश्यक होता है, क्योंकि आधार कार्ड के आधार पर ही आयुष्मान कार्ड अपडेट किया जाता है। जो जानकारी आधार कार्ड में होगी, वही जानकारी आयुष्मान कार्ड पर होगी। दोनों की जानकारी अलग-अलग नहीं हो सकती है। ऐसा होता है, तो आपको योजना के अंतर्गत निशुल्क ट्रीटमेंट का लाभ नहीं मिलेगा।

होमपेजयहां क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment