सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज 2023: सामर्थ भारत, (Sardar Unity Trinity Quiz Answers Today)

सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज 2023: सामर्थ भारत, सवाल एवं जवाब, pdf (Sardar Unity Trinity Quiz Answers Today) (Questions and Answers, Samarth Bharat pdf)

अगर आपको लगता है कि, आप पढ़ने लिखने में तेज है या फिर आपको जनरल नॉलेज से संबंधित सवालों की अच्छी जानकारी है, तो आप अपने इसी ज्ञान का इस्तेमाल करके घर बैठे कुछ महत्वपूर्ण सवालों का जवाब दे सकते हैं और ज्ञान में बढ़ोतरी करने के साथ ही साथ आप लाखों रुपए पुरस्कार के तौर पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज के बारे में जानना चाहिए, जिसका आयोजन 30 अक्टूबर साल 2023 से हो रहा है। चलिए इस पेज पर जानते हैं कि सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज क्या है और सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज की इनाम राशि क्या है।

Sardar Unity Trinity Quiz Answers

Sardar Unity Trinity Quiz 2023

क्विज का नामसरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज
साल2023
आयोजकमाय गवर्नमेंट
लाभार्थीदेश के नागरिक
उद्देश्यज्ञान में वृद्धि करना
शुरुआत31 अक्टूबर, 2023, 5:00 बजे
समाप्ति30 नवंबर, 2023, 11:30 बजे
वेबसाइटhttps://www.mygov.in/
हेल्पलाइन नंबर011-24301812

वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी

सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज क्या है

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसे ऑनलाइन घर बैठे खेला जा सकता है। यह एक इनाम वाली प्रतियोगिता है, जिसमें आपको नगद पैसा इनाम के तौर पर मिलता है। इस प्रश्नोत्तरी की शुरुआत सरदार पटेल की जिंदगी, उनके आदर्श और उनके अचीवमेंट का जश्न मनाने के लिए की गई है। माय गवर्नमेंट ने अपने प्लेटफार्म पर इस प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया हुआ है। यह एक नेशनल क्विज है। Sardar Unity Trinity Quiz मे जो भी लोग पार्टिसिपेट करेंगे, उन्हें एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जिसे ऑनलाइन आसानी से घर बैठे डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा जो लोग विजेता बनेंगे, उन्हें नगद इनाम प्रदान किया जाएगा, जो कि लाखों में होगा। क्विज का आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में होगा।

सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज का उद्देश्य

सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज का उद्देश्य हमारे देश के युवाओं और लोगों को सरदार वल्लभभाई पटेल से संबंधित सामाजिक मूल्यों से अवगत करवाना है। इसके अलावा भारतीय गवर्नमेंट की जो उपलब्धियां हैं, उनके बारे में भी बताना है। हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा बहुत सी अन्य लोकल लैंग्वेज में इस क्विज का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना

सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज का आयोजन

बताना चाहते हैं कि इस क्विज का आयोजन ऑनलाइन भी होगा और ऑफलाइन भी होगा।

ऑनलाइन मोड

ऑनलाइन मोड़ के अंतर्गत इस क्विज को 3 मॉडयूल में डिवाइड किया गया है, जिनकी जानकारी निम्न अनुसार है।

  • मॉड्यूल 1: सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज़ – समर्थ भारत (31 अक्टूबर 23 से 30 नवंबर ’23 तक)
  • मॉड्यूल 2: सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज़ – समृद्ध भारत (1 दिसंबर 23 से 31 दिसंबर ’23 तक)
  • मॉड्यूल 3: सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज़ – स्वाभिमानी भारत (1 जनवरी 24 से 31 जनवरी ’24 तक)

तीनों ही क्विज मॉडयूल में से तकरीबन 103 लोगों का चुनाव विजेता के तौर पर किया जाएगा और उन्हें सम्मान प्रदान किया जाएगा।

ऑफ़लाइन मोड

ऑनलाइन मॉडयूल खत्म होने के पश्चात ऑफलाइन मोड की स्टार्टिंग होगी। इसके अंतर्गत हर स्टेट और केंद्र शासित प्रदेश से टॉप सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को ऑफलाइन मॉड से जोड़ा जाएगा और किसी निश्चित जगह पर फिजिकल क्विज कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा। फिजिकल क्विज कंपटीशन में जो लोग विजेता बनेंगे, उन्हें अलग-अलग नगद पैसा पुरस्कार के तौर पर दिया जाएगा। ऑफलाइन मोड में शामिल लोगों का सिलेक्शन नीचे दिए गए पैरामीटर के अंतर्गत होगा।

  • जो लोग चुने जाएंगे, उन्हें ऑनलाइन क्विज के सभी तीन मॉडयूल में पार्टिसिपेट किया होना जरूरी होगा।
  • सभी कंटेस्टेंट को एक ही यूजर आईडी से सभी तीन ऑनलाइन क्विज में पार्टिसिपेट करना होगा।

पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना

सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज का पुरस्कार

ऑनलाइन क्विज मोड में 5 लाख का नगद पुरस्कार ऐसे व्यक्ति को दिया जाएगा, जो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा। सेकंड नंबर पर सबसे अच्छी परफॉर्मेंस देने वाले व्यक्ति को 3 लाख का नगद पुरस्कार दिया जाएगा और तीसरे नंबर वाले व्यक्ति को 2 लाख का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके बाद अगले 100 लोगों को 2000-2000 सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज‌ के टर्म एंड कंडीशन

  • क्विज साल 2023 में 31 अक्टूबर को लॉन्च हो चुका है और यह साल 2023 में 30 नवंबर की रात को 11:30 बजे तक लाइव रहेगा।
  • क्विज में सभी भारतीय नागरिक एंट्री कर सकते हैं।
  • क्विज में टाइमिंग सिस्टम है, जिसमें 200 सेकंड में 10 सवालों के जवाब देने होंगे।
  • यदि किसी सवाल का जवाब नहीं आता है, तो उसे छोड़ सकते हैं और बाद में उसे सॉल्व कर सकते हैं।
  • इसमे किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
  • मॉडयूल के दूसरे सभी क्विज में व्यक्ति पार्टिसिपेट करने के लिए पात्र है।
  • अंग्रेज़ी, हिंदी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु जैसी लैंग्वेज में कंपटीशन उपलब्ध है।
  • किसी स्पेशल क्विज में एक व्यक्ति सिर्फ एक बार जीतने के लिए पात्र होगा।
  • क्विज में शामिल होने के लिए आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, टेलीफोन नंबर और पोस्टल एड्रेस देना होगा।
  • जो भी लोग विजेता बनेंगे, उन्हें माय गवर्नमेंट प्रोफाइल पर पुरस्कार का पैसा पाने के लिए बैंक की जानकारी को देना होगा।
  • माय गवर्नमेंट प्रोफाइल पर उपलब्ध यूजरनेम बैंक अकाउंट के नाम के साथ मैच होना चाहिए।
  • ऑटोमेटिक प्रक्रिया के अंतर्गत क्वेश्चन बैंक से क्वेश्चन को चुना जाएगा।
  • स्टार्ट क्विज बटन पर क्लिक करते ही क्विज की शुरुआत हो जाएगी।
  • यदि एक बार सबमिट कर दिया जाता है, तो फिर एंट्री वापस नहीं ले पाएंगे।
  • क्विज में सवाल का जवाब देने के लिए अगर किसी भी प्रकार की चालाकी करी जाती है तो उसकी एंट्री को रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
  • कभी भी क्विज में एडिटिंग करने का या फिर इसे वापस लेने का अधिकार क्विज आयोजकों के पास है।
  • माय गवर्नमेंट के कर्मी और इससे संबंधित एजेंसी या वर्कर जो डायरेक्ट अथवा इनडायरेक्ट रूप से क्विज के साथ जुड़े हुए हैं, वह इसमें पार्टिसिपेट करने के लिए पात्रता नहीं रखते हैं। इसके अलावा इन लोगों के परिवार वाले भी इस क्विज में पार्टिसिपेट नहीं कर सकते हैं।
  • क्विज आयोजक के द्वारा जो निर्णय लिया जाएगा, वही आखिरी निर्णय होगा।

1 करोड़ की सरकारी लॉटरी: मेरा बिल मेरा अधिकार योजना

सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज‌ हेल्पलाइन नंबर

उम्मीद है कि, आर्टिकल में आपने जान लिया होगा कि, सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज क्या है और इस क्विज के अंतर्गत कितना इनाम मिलेगा। नीचे हमने क्विज से संबंधित एक हेल्पलाइन नंबर भी प्रदान किया हुआ है जिस पर संपर्क करके आप क्विज के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या फिर अपनी अन्य शिकायतों को घर बैठे दर्ज करवा सकते हैं।

011-24301812

होमपेजयहां क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

FAQ

Q : सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज‌ कब से कब तक है?

Ans : 31 अक्टूबर से 30 नवंबर

Q : सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज‌ का पहला पुरस्कार कितने रुपए का है?

Ans : 5 लाख

Q : सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज‌ कौन खेल सकता है?

Ans : कोई भी भारतीय नागरिक

Q : सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज‌ की वेबसाइट कौन सी है?

Ans : mygov.in

Q : सरदार यूनिटी ट्रिनिटी क्विज‌ हेल्पलाइन नंबर क्या है?

Ans : 011-24301812

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment