मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल 2.0) योजना मध्यप्रदेश 2023: लिस्ट, पंजीयन, राशि (Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana MP in Hindi)

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल 2.0) योजना मध्यप्रदेश 2023: संबल कार्ड क्या है, लिस्ट, पंजीयन, डाउनलोड कैसे करें, राशि, पात्रता, दस्तावेज, लाभ, लाभार्थी सूची, अधिकारिक पोर्टल, प्रमाण पत्र, हेल्पलाइन नंबर, स्थिति देखें, ताज़ा खबर, अपडेट (Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana MP in Hindi) (Sambal Card, List, Panjiyan, Registration, Amount, Eligibility, Documents, Benefit, Beneficiary List, Official Portal, Certificate Download, Helpline Number, Status Check, Latest News, Update)

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों के लिए एक बहुत ही कल्याणकारी योजना की शुरुआत कर दी गई है, जिसका नाम सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना रखा गया है। सरकार के द्वारा इस योजना का शुभारंभ इसलिए किया गया है, ताकि असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों के विकास पर ध्यान दिया जा सके। यदि आप मध्यप्रदेश राज्य में रहने वाले असंगठित क्षेत्र के मजदूर हैं तो आपको मध्य प्रदेश जन कल्याण संबल योजना के बारे में जानकारी होनी चाहिए। और अगर आप इस योजना का फायदा पाना चाहते हैं, तो आपको योजना में आवेदन भी कर देना चाहिए। हमने इस आर्टिकल में आपको योजना की पूरी जानकारी दी है, साथ ही योजना में आवेदन का तरीका भी बताया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि मध्य प्रदेश जन कल्याण संबल योजना क्या है और मध्य प्रदेश जन कल्याण संबल योजना में आवेदन कैसे करें।

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana

मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल 2.0) योजना मध्यप्रदेश 2023 (Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana)

Table of Contents

योजना का नाममुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना
राज्यमध्यप्रदेश
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
लाभार्थीमध्यप्रदेश के असंगठित क्षेत्र के मजदूर
उदेश्यमजदूरों को सामाजिक सुरक्षा देना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sambal.mp.gov.in/
हेल्पलाइन नंबरअभी जारी नहीं

मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफ़ी योजना मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना क्या है (What is Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana)

मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री श्रीमान शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मध्यप्रदेश राज्य के लोगों के लिए जन कल्याण संबल योजना का शुभारंभ कर दिया गया है। इस योजना का फायदा मध्यप्रदेश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को प्राप्त होगा। योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सरकार के द्वारा सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय ले लिया गया है। सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत मध्यप्रदेश के गरीब लोगों को गवर्नमेंट के द्वारा जो योजना चलाई जा रही है उनका फायदा दिया जाएगा। बताना चाहते हैं कि मध्यप्रदेश संबल योजना का दूसरा नाम मध्य प्रदेश नया सवेरा योजना भी है। इस योजना के माध्यम से लोगों का कार्ड बनाया जाएगा, जिसे जनकल्याण संबल कार्ड का नाम दिया जाएगा। यह कार्ड आधार कार्ड से लिंक होगा।

मुख्यमंत्री संबल 2.0 योजना क्या है (What is Sambal 2.0)

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana साल 2020 में 16 मई के दिन मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रीमान शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश राज्य के सभी लाभार्थियों के लिए फिर से कर दी गई है। इस योजना की शुरुआत करने के साथ ही साथ गवर्नमेंट के द्वारा यह भी कहा गया है कि तकरीबन 27000 से भी अधिक मजदूर भाई, बहनों के बैंक अकाउंट में योजना के अंतर्गत 6 अरब रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

Annadoot Yojana Madhya Pradesh

एमपी संबल कार्ड क्या है (What is MP Sambal Card)

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना में जो लोग आवेदन करते हैं और लाभार्थी के तौर पर चुने जाते हैं उन्हें एक कार्ड प्रदान किया जाता है, इसे ही मध्यप्रदेश संबल कार्ड कहा जाता है। इस कार्ड को पाने के लिए यह जरूरी है कि आप मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी हो और आपके पास अधिक से अधिक 1 हेक्टेयर खेती करने लायक जमीन हो और आप इनकम टैक्स भरने की श्रेणी में ना आते हो।

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना का उद्देश्य (Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana Objective)

इस बात से आप भली-भांति परिचित है कि, भले ही गवर्नमेंट के द्वारा मजदूरों के कल्याण के लिए योजना चलाई जाती है, परंतु कई बार मजदूरों को योजना का फायदा नहीं मिल पाता है। इसी प्रॉब्लम को देखते हुए गवर्नमेंट के द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का शुभारंभ इस उद्देश्य से किया गया है, ताकि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को गवर्नमेंट की सभी योजनाओं का फायदा प्राप्त हो सके। इस योजना के माध्यम से सरकार ने सभी मजदूरों का पंजीकरण कराने का उद्देश्य रखा हुआ है साथ ही योजना के उद्देश्य में सरकार ने मजदूरों को स्वास्थ्य, शिक्षा इत्यादि से भी लाभान्वित करने का उद्देश्य रखा हुआ है।

मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना की विशेषताएं (Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana Key Features)

  • गवर्नमेंट के द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश की जो गर्भवती महिलाएं हैं उन्हें मातृत्व की सुविधा दी जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ऐसे लोग जिनका एक्सीडेंट हो गया है, उन्हें लाइफ इंश्योरेंस कवर किया जाएगा।
  • ऐसे पात्र लोग जिनका बिजली बिल बकाया है, उनके बिजली बिल को गवर्नमेंट के द्वारा माफ किया जाएगा।
  • गवर्नमेंट के द्वारा खेती से संबंधित साधनों की खरीदारी के लिए लोन दिया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से मृत्यु को प्राप्त हो चुके व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए भी गवर्नमेंट के द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • योजना में जिन लोगों को लाभार्थी के तौर पर चुना जाएगा उन्हें संबल कार्ड प्रदान किया जाएगा।
  • योजना में शामिल महिलाओं को गर्भवती होने पर फायदा प्राप्त होगा।

एमपी संबल कार्ड डाउनलोड करने से लाभ (MP Sambal Card Benefit)

  • यदि आप मध्यप्रदेश संबल कार्ड डाउनलोड कर लेते हैं, तो इसी कार्ड की सहायता से आप योजना और योजना के अंतर्गत शामिल दूसरी योजनाओं का फायदा प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस कार्ड के माध्यम से जो महिलाएं गर्भवती हैं, वह प्रसूति की सुविधा प्राप्त कर सकती है. इसके लिए उन्हें ₹16000 की राशि भी प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का भी प्रावधान निर्धारित किया गया है। अतः बच्चे भी शिक्षा के लिए इस कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • दुर्घटनाग्रस्त लोग अपनी ट्रीटमेंट के लिए इस कार्ड का इस्तेमाल हेल्थ बीमा के तौर पर कर सकते हैं, दुर्घटना में मृत्यु होने पर ₹400000, सामान्य मृत्यु होने का ₹200000, स्थाई अपंगता होने पर ₹200000, आंशिक स्थाई अपंगता होने पर ₹100000 और अंतिम संस्कार के लिए ₹5000 की राशि प्रदान की जाती है।
  • साथ ही अंत्येष्टि सहायता पाने के लिए और निशुल्क स्वास्थ्य देखभाल के लिए भी संभल कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस कार्ड बनवाने के लिए किसी भी खर्च की आवश्यकता नहीं होगी.
  • संबल कार्ड के माध्यम से जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत आने वाली योजनाओं का फायदा लिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना मध्यप्रदेश

संबल योजना के तहत आने वाली योजनाएं (Yojana Under Sambal 2.0)

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, इस योजना के अंतर्गत टोटल 8 प्रकार की योजनाएं आती है जिनके नाम आपको नीचे बताए गए हैं।

  • अंत्येष्टि सहायता योजना।
  • शिक्षा प्रोत्साहन योजना।
  • अनुग्रह सहायता योजना।
  • सरल बिजली बिल योजना।
  • रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण योजना।
  • बकाया बिजली बिल माफ़ी योजना।
  • निशुल्क चिकित्सा प्रसूति सहायता योजना।
  • उन्नत व्यवसाय हेतु उपकरण अनुदान योजना।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना हेतु पात्रता (Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana Eligibility)

  • इस योजना के लिए मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी पात्र होंगे।
  • योजना के लिए महिलाएं और पुरुष दोनों ही पात्र होंगे।
  • योजना के लिए वही व्यक्ति पात्र होंगे जिनके पास बीपीएल कार्ड होगा।
  • सिर्फ असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ही योजना के लिए पात्र होंगे।

MP Free Laptop Yojana

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना हेतु दस्तावेज (Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana Documents)

  • बीपीएल कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बिजली बिल
  • समग्र आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्थायी निवासी प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट (Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana Official Portal)

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना में आवेदन करने के लिए आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आप योजना में आवेदन भी कर सकते हैं, साथ ही योजना के बारे में और भी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

समग्र आईडी कैसे बनवाएं

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना आवेदन फॉर्म (Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana Application Form)

यदि आप जन कल्याण संबल योजना का एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको जनकल्याण संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। वहां पर आपको फॉर्म वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। उसी जगह पर आपको योजना का एप्लीकेशन फॉर्म मिलता है, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना में ऑनलाइन आवेदन (Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana Online Apply)

  • मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदन करने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को किसी भी ब्राउज़र में योजना की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करके आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद उसे श्रमिक पंजीयन हेतु आवेदन की पहचान की पुष्टि आधार ईकेवाईसी से करे वाला जो ऑप्शन है उस पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक पेज ओपन होकर आ जाता है, जहां पर आपको निश्चित जगह में समग्र आईडी और कैप्चा कोड को डालना है और उसके बाद समग्र से आवेदक का विवरण प्राप्त करें, वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके डिवाइस की स्क्रीन पर पंजीकरण फॉर्म ओपन होकर आ जाता है, जिसमें आपके द्वारा सभी जानकारियां भरी गई होती है।
  • अब सबसे आखरी में आपको नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है और उसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपका इस योजना में ऑनलाइन आवेदन पूर्ण हो जाता है। अब आगे की सभी जानकारी आपको अपने फोन नंबर और ईमेल आईडी पर समय समय पर प्राप्त होती रहेगी।

मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना मध्यप्रदेश

संबल योजना पंजीयन स्थिति कैसे देखें (How to Check Status)

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana अगर आपके द्वारा इस योजना के लिए जारी किए गए पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा लिया गया है तो अपने पंजीकरण की सिचुएशन को जानने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना है।

  • पंजीयन की अवस्था को जानने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है।
  • होमपेज पर जाने के बाद आपको नीचे की तरफ पंजीयन वाले ऑप्शन में पंजीयन की स्थिति जांचें वाला लिंक मिलता है, इस पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर पंजीयन की स्थिति का पेज ओपन हो जाता है, जहां पर निश्चित बॉक्स में आपको 9 अंकों की समग्र आईडी को इंटर करना है और कैप्चा कोड को भी दर्ज करके आपको जानकारी देखे वाले लिंक पर क्लिक करना है।
  • इतनी प्रक्रिया करने के बाद आपके डिवाइस की स्क्रीन पर पंजीयन स्टेटस ओपन हो जाता है।

संबल कार्ड डाउनलोड कैसे करे (How to Download Sambal Card)

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana में जो लोग लाभार्थी के तौर पर चुने जाते हैं उन्हें एक संबल कार्ड प्रदान किया जाता है परंतु बताना चाहते हैं कि, वर्तमान के समय में आप इस पोर्टल के माध्यम से संबल योजना पंजीयन प्रमाण पत्र अर्थात संबल कार्ड को डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। आप चाहें तो अपने नजदीक में मौजूद गवर्नमेंट ऑफिस से इस कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं। जब पोर्टल पर कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया आ जाएगी, तो प्रक्रिया इसी आर्टिकल में अपडेट कर दी जाएगी।

Seekho Kamao Yojana MP

संबल कार्ड कौन डाउनलोड कर सकता है (Who is Eligible for Sambal Card)

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, जिन लोगों ने इस योजना में अपना पंजीकरण करवाया हुआ है और जिन लोगों का नाम लाभार्थियों की लिस्ट में शामिल है वह लोग संबल कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी संबल योजना पंजीयन लिस्ट कैसे देखें (Check Registration Beneficiary List)

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana पंजीयन लिस्ट को देखने के लिए आपको इस योजना के पोर्टल पर चले जाना होता है। पोर्टल में जाने के बाद आपको लॉगइन होना होता है और डैशबोर्ड पर जाने के बाद आपको निश्चित बॉक्स में 9 अंकों की समग्र आईडी को डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होता है। ऐसा करने से कुछ ही देर में आपको योजना की पंजीयन की लिस्ट दिखाई पड़ती है।

मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना हेल्पलाइन नंबर (Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana Helpline Number)

बताना चाहते हैं कि, इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट फिलहाल के समय में डाउन चल रही है और उसे दूसरे लिंक पर डायवर्ट किया जा रहा है। इसीलिए अभी हम आपको योजना की आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर के बारे में बता पाने में असमर्थ है। जैसे ही वेबसाइट फिर से काम करने लगेगी वैसे ही हम इसी आर्टिकल में आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का टोल फ्री नंबर प्रदान करेंगे ताकि आप नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सके या फिर शिकायत दर्ज करवा सके।

होमपेजयहां क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

FAQ

Q : संबल योजना में अपना नाम कैसे देखें?

Ans : आप इस योजना के लिए जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से योजना में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Q : मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना किसके लिए शुरू की गई है?

Ans : मध्य प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के मजदूर भाइयों के लिए।

Q : मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना में आवेदन करने के लिए कौन से दस्तावेज लगेंगे?

Ans : दस्तावेज की सूची इसी आर्टिकल में दी गई है।

Q : जनकल्याण संबल योजना मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans : योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://sambal.mp.gov.in/ है।

Q : जनकल्याण संबल योजना मध्य प्रदेश का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

Ans : हेल्पलाइन नंबर जल्द ही लांच होगा।

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now