स्टार्टअप इंडिया योजना 2023, पात्रता, लाभ, आवेदन (Startup India Scheme in Hindi)

स्टार्टअप इंडिया योजना 2023, क्या है, कब शुरू हुई, रजिस्ट्रेशन फीस, शुरुआत, इनोवेशन वीक, पात्रता, लाभ, आवेदन, विशेषताएं, दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर (Startup India Scheme in Hindi) (Launch Date, Eligibility, Documents, Features, Apply, Official Website, Helpline Number, Loan, Detail, Objective)

भारत सरकार हमेशा उघमिता को बढ़ावा देती आई है। इसका मुख्य कारण है युवाओं को अच्छा रोजगाक प्राप्त कराना। क्योंकि हमारे देश में 70 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। जिसको ध्यान में रखते हुए ही सरकार ने स्टार्टअप इंडिया योजना की शुरूआत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसकी घोषणा 16 जनवरी 2016 में की थी। जिसके जरिए उन्होंने कई सारे स्टार्टअप को शुरू किया। जिसका फायदा देश की अर्थव्यवस्था को भी मिला। क्योंकि इसके जरिए जो आत्मविश्वास युवाओं में पैदा हुआ। उसने रोजगार स्तर को बढ़ाने का काम किया। इससे बेरोजगारी स्तर में कमी देखी गई। इसके अलावा और क्या-क्या हुआ इस योजना के शुरू होने से उसकी जानकारी आपको प्राप्त कराएंगे।

startup india scheme in hindi

स्टार्टअप इंडिया योजना 2023 (Startup India Scheme in Hindi)

योजना का नामस्टार्टअप इंडिया योजना
किसके द्वारा शुरू हुईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा
कब शुरूआत हुआजनवरी 2016
उद्देश्ययुवाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करना
लाभार्थीदेश का युवा वर्ग
आवेदनऑनलाइन
हेल्पलाइन नंबर1800 115 565

स्टार्टअप इंडिया योजना का उद्देश्य (Objective)

भारत सरकार की सबसे बड़ी पहल स्टार्टअप इंडिया, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के प्रति नए विचारों और स्टार्टअप्स को एक मजबूती देना। इससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाया जा सके। इसका मुख्य कारण बड़े पैमाने पर आर्थिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देना भी है। इसका कार्य नए उत्पादों और नई सेवाओं को बढ़ावा देना है। इससे व्यवसायीकरण भी काफी बढ़ जाता है। आप चाहे तो आप भी इसका हिस्सा बन सकते हैं। क्योंकि इस हर राज्य, शहर और कसबे के लिए शुरू किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सके। इसी उद्देश्य के साथ इस योजना को शुरू किया गया है।

स्टार्टअप इंडिया योजना के लाभ एवं विशेषताएं (Benefit and Features)

  • स्टार्टअप इंडिया योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया है। जिसका लाभ पूरे देश के युवाओंको प्राप्त कराया जाएगा।
  • स्टार्टअप इंडिया योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड कंपनी को शुरूआती 3 सालों कर इनकम टैक्स में भी छूट दी जाएगी।
  • आपको बता दें कि, इस योजना के अंतर्गत 2021-22 में करीबन 14000 से ज्यादा स्टार्टर रजिस्टर्ड किए गए हैं, जिनका वार्षिक टर्नओवर 140 करोड़ के आसपास हो जाएगा।
  • इस योजना में कई जगाहों में इन स्टार्टअप ओपन किया गया है। जिसमें दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे राज्य शामिल हैं। जहां बड़ी संख्या में स्टार्टअप जमाए गए हैं।
  • इस योजना में पहले 3 सालों तक स्टार्टअप में लेबर, पर्यायवरण नियमों की जांच नहीं की जाएगी।
  • इस योजना में वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 1.6 बिलियन अमरीकी डालर का वित्तीय फंड दिया जाएगा।

स्टार्टअप इंडिया योजना में पात्रता (Eligibility)

  • स्टार्टअप इंडिया योजना के लिए अप्लाई करने वाले स्टार्टअप में 5 साल से अधिक का होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए जो भी आवेदक होगा। उसकी उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए। उससे नीचे के लोग इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते।
  • इस योजना के लिए आपकी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड या फिर पार्टनशिप होनी चाहिए। तभी आपको पात्रता प्राप्त कराई जाएगी।
  • स्टार्टअप इंडिया योजना के तहत 25 करोड़ से अधिक का वार्षिक टर्नओवर नहीं होना चाहिए।
  • अगर आपका कोई स्टार्टअप्स चल रहा है। जिसका आप पुनर्निर्माण करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए पात्रता प्राप्त नहीं कराई जाएगी।
  • इस योजना के लिए स्टार्टअप कंपनी को अपना प्रोड्क्ट बेहतर बनाने पर काम करना बोगा। ताकि वर्कफ्लो को बढ़ाया जा सके।
  • स्टार्टअप इंडिया योजना के लिए अगर आपको पात्रता प्राप्त करनी है तो आपको रजिस्ट्रेशन और अप्रूवल लेना होगा।

स्टार्टअप इंडिया योजना में दस्तावेज (Documents)

  • स्टार्टअप इंडिया योजना के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होगी। ताकि आप अपना रजिस्ट्रेशन आसानी से करा पाए।
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र भी आपको देना होगा। क्योंकि इस योजना के लिए भारतीय लोग ही आवेदन कर सकते हैं।
  • पैन कार्ड भी आप जमा कराएंगे। क्योंकि इससे आपकी बैंक की सारी जानकारी सरकार के पास जमा रहेगी।
  • स्टार्टअप की सही जानकारी के दस्तावेज भी आपको देने होगे। ताकि जो आप शुरू कर रहे हैं उसके हिसाब से सरकार आपकी मदद कर सके। जिससे आपका काम आगे अच्छा चले।
  • मोबाइल नंबर भी आप देंगे। इससे योजना से जुड़ी जो भी जरूरी जानकारी होगी। उसकी सारी डिटेल आपको आसानी से प्राप्त होती रहेगी।
  • मेल-आईडी भी आपको देनी है। क्योंकि सारी डिटेल और आवेदन की सारी जानकारी आपको ऑनलाइन प्राप्त कराई जाएगी।
  • इसके अलावा और दस्तावेजों के बारे में जानकारी आप वेबसाइट पर जाकर जान सकते हैं। वहां सारी चीजें डिटेल मे दी गई है।

स्टार्टअप इंडिया योजना का रिपोर्ट कार्ड (Report Card)

स्टार्टअप इंडिया योजना के जरिए अभी तक 27746 कंपनिया अपना खुद का स्टार्टअप शुरू कर चुकी हैं। जिसका लाभ 221 कंपनियां उठा रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 264 कंपनियों को स्टार्टअप फंड जारी भी किया गया है। इसके जरिए सबसे ज्यादा ध्यान कृषि सहित क्षेत्रों सामाजिक क्षेत्र, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, आदि क्षेत्रों में दिया गया है। मोबाइल पोर्टल, वेबसाइट सारी चीजें इसके लिए जारी कर दी गई है। जिसके जरिए आप आसानी से सारी जानकारी जान सकते हैं।

स्टार्टअप इंडिया योजना और मेक इन इंडिया क्या है (What is Make in India)

स्टार्टअप इंडिया योजना और मेक इन इंडिया योजना लोगों को रोजगार के प्रति उजागर करने की केंद्र सरकार की एक पहल है। ताकि लोग बेरोजगारी के कारण पीछे ना रहे। अगर उनके अंद कुछ हुनर है तो वो उसे अपने काम के जरिए दिखा सके। अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। आपको बता दें कि, फ्लिपकार्ट, अमेजन या फिर मीशू ऐसे स्टार्टअप हैं जो बहुत से हैंड क्राफ्ट का काम करने वाले लोगों को अपने जरिए काम दिलाते हैं। ताकि उनके प्रोड्क्ट लोगों को दिखाई दें। उन्हें लोग खरीदें और उनकी कमाई हो सके। यहीं काम है इन दोनों योजनाओं का।

स्टार्टअप इंडिया योजना में आवेदन (How to Apply)

  • स्टार्टअप इंडिया योजना के लिए अगर आवेदन करना है तो आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • जैसे ही आप इसका पेज ओपन करेंगे आपके सामने होम पेज आएगा। इस पेज पर आपको योजना का लिंक मिलेगा।
  • उस लिंक पर स्कीम और पॉलिसी लिखा होगा। आपको उसपर क्लिक करना है जैसे ही क्लिक करेंगे। आपके सामने लास्ट ऑप्शन स्टार्टअप इंडिया का दिखाएगा।
  • आपको दिए गए विकल्प पर क्लिक करना है। जिसके बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा। इस पेज पर आपको इस योजना की सारी जानकारी प्राप्त होगी।
  • उसके हिसाब से आपको सरकार के टर्म एंड पॉलिसी को जानना है। उसके बाद लॉगिन लिंक पर क्लिक करना है। जैसे ही आप क्लिक करेंगे उसमें मांगी गई आईडी और पासवर्ड दर्ज कराना होगा।
  • यह सारी प्रक्रिया करने के बाद आपसे वो आपके स्टार्टअप की जानकारी लेगा । वो उसमें आपको सही तरीके से भरनी है। जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन इस योजना के लिए हो जाएगा।
  • आप इसके बाद चाहे तो वार्षिक कारोबार स्केलेबल बिजनेस मॉडल जैसी जानकारी दर्ज कर उसको शुरू करने का सही तरीका जान सकते हैं।

स्टार्टअप इंडिया योजना की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)

स्टार्टअप इंडिया योजना की आधिकारिक वेबसाइट दी गई है। जिसपर आपको सारी जरूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इसमें भाषा का भी एक अलग ऑप्शन दिया गया है। जिसके जरिए आप अपनी भाषा में जानकारियां प्राप्त कर पाएंगे। जैसे- हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलगु आदि। इसमें विदेशी भाषा को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा स्टार्टअप से जुड़ी जितनी भी जानकारी आपके लिए जरूरी है। वो भी आप आसानी से यहां प्राप्त कर सकते हैं।

स्टार्टअप इंडिया योजना में हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)

स्टार्टअप इंडिया योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800115565 जारी किया गया है। इसपर आप स्टार्टअप इंडिया योजना के लिए लोन या फिर अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि इसपर कई सारे विकल्प की जानकारी आपको मुहैया कराई जाएगी। जिससे लोगों को काफी आसानी होगी। उन्हें कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी।

होमपेजयहां क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

FAQ

Q : स्टार्टअप इंडिया योजना क्या है?

Ans : उघोग जगत को बढ़ावा देने की एक मुहिम है।

Q : स्टार्टअप इंडिया योजना की शुरूआत कब हुई थी?

Ans : स्टार्टअप इंडिया योजना की शुरूआत 16 जनवरी 2016 में हुई थी।

Q : स्टार्टअप इंडिया योजना की घोषणा किसने की थी?

Ans : स्टार्टअप इंडिया योजना केंद्र सरकार ने की थी।

Q : स्टार्टअप इंडिया योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans : https://www.startupindia.gov.in/ ये है।

Q : स्टार्टअप इंडिया योजना से क्या होगा?

Ans : हमारे देश के युवा वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा।

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment