प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023, आवेदन फॉर्म, कब शुरू हुई, क्या है, अवधि, पात्रता, दस्तावेज, लाभार्थी, अधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर (PM Matsya Sampada Yojana in Hindi) (Online Apply, Launch Date, Ministry, Extended, Eligibility, Documents, Benefit, Official Website, Helpline Number)
हम जानते हैं कि, किसानों की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई सारे अभियान चलाए गए हैं। ये योजना इसलिए शुरू की गई हैं ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके। इसी को ध्यान में रखते हुए एक और योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम है प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना इस योजना को साल 2020 में मोदी सरकार ने शुरू किया था। इस योजना के अंतर्गत मछली पालन और जलीय कृषि को दोबारा से शुरू किया गया। इससे इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बड़े साथ ही लोगों को इसके बारे में जानकारी भी हुई। चलिए जानते हैं इसके लाभ, विशेषताएं और केंद्र सरकार का इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य और भी कई जानकारियां। जिसके बारे में कई लोग शायद ही जानते होगे।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023 (PM Matsya Sampada Yojana in Hindi)
योजना का नाम | प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना |
किसके द्वारा हुई शुरू | केंद्र सरकार द्वारा |
कब हुई घोषणा | दिसंबर 2020 |
लाभार्थी | मछुवारे |
उद्देश्य | अर्थव्यवस्था में सुधार लाना |
आवेदन | ऑनलाइन |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-425-1660 |
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना बजट 2023 ताज़ा खबर (PM Matsya Sampada Yojana Latest News)
इस बार बजट के दौरान योजनाओं में सरकार की ओर से कई बदलाव देखे गए हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को लेकर भी ये हुआ। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 को पेश करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए 6 हजार करोड़ रूपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, 6 हजार करोड़ रूपये के परिव्यय के साथ एक उप-योजना भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा पशुपालन, डेयरी और मतस्य पालन पर ध्यान देते हुए कृषि ऋण को भी 20 लाख करोड़ कर दिया है। इसी के साथ कई और भी बदलावों के बारे में उन्होंने जानकारी प्राप्त कराई है। सरकार का कहना है कि, इसके फंड को बढ़ाया जा रहा है लेकिन आपको मछली की गुणवत्ता का खास ध्यान रखना होगा।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है (What is PM Matsya Sampada Yojana)
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना है। जिसके अंतर्गत मछली पालन व्यवसाय को बढ़ावा दिया जाता है। इससे उन लोगों की कमाई में वृद्धि आ जाती है। इसी के साथ जलीय कृषि को आगे बढ़ने का मौका भी प्राप्त होता है। इससे एक लाभ ये है कि, इसके शुरू होने से लोग इसमें अपना व्यवसाय करना शुरू कर रहे हैं।इसके लिए सरकार की ओर से मछली पालकों को 3 लाख रूपये का ऋण प्रदान किया जाएगा। ये सारा काम सरकार द्वारा जारी किए गए बजट के अंदर होगा। जिससे उन्हें अपने काम को आगे बढ़ाने में मदद मिल सके। मदद के साथ-साथ इस योजना के शुरू होने से वो आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत भी हो जाएंगे। इसी के साथ देश का बेरोजगारी स्तर भी काफी कम हो जाएगा।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का उद्देश्य (Objective)
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मछली पालन क्षेत्र में शुरू की जाने वाली सबसे बड़ी योजना है। इस योजना को सरकार ने इसलिए शुरू किया ताकि मछली पालकों को अच्छा रोजगार प्राप्त हो सके। इसके अंतर्गत मछली पालकों को इसकी गुणवत्ता का खास ध्यान रखना होगा। इसी के साथ मत्स्य पालन लोगों को जिले स्तर पर विभाग की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। आपको बता दें कि, देश के कई ऐसे राज्य हैं जहां मछली की मांग सबसे ज्यादा अधिक होती है। ऐसे में यदि इसी क्षेत्र को अच्छे से विकसित किया जाए तो इससे कितना मुनाफा कमाया जा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ सरकार ने इश योजना को शुरू किया है।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थी (Beneficiary)
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के जो लाभार्थी हैं वो इस प्रकार से हैं..
- फिशर
- मछली किसान
- मछली श्रमिक और मछली विक्रेता
- मत्स्य विकास निगम
- स्वयं सहायता समूह / संयुक्त देयता समूह में
- मछली पालन क्षेत्र
- मत्स्य सहकारी समितियाँ
- मत्स्य पालन संघ
- उद्यमी और निजी फर्म
- मछली किसान उत्पादक संगठन / कंपनियां
- एससी / एसटी / महिला / अलग-अलग विकलांग व्यक्ति
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभ (Benefit)
- इस योजना के जरिए जलीय क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को करोबार के लिए सरकार की ओर से 3 लाख का लोन प्राप्त कराया जाएगा।
- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में किसान क्रेडिट कार्ड को भी हिस्सा बनाया जाएगा। जिसके जरिए कम ब्याज दर पर कर्ज उठाया जा सकता है।
- इस योजना में जारी किए जाने वाला क्रेडिट कार्ड धारक को 4 फीसदी ब्याज दर पर 3 लाख का लोन दिया जाएगा।
- इस योजना में मिला लोन का भुगतान अगर आप समय के हिसाब से कर देते हैं तो आपको आगे लोन के ब्याज दर पर छूट दी जाएगी।
- किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत मछल, झींगास मछलियों का पालन के लिए लोन दिया जाएगा।
- इस योजना के शुरू होने से करीबन 55 लाख लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है।
- केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के लिए 20 हजार करोड़ रूपये का फंड सुनिश्चित किया गया है।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की विशेषताएं (Features)
- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में बागवानी को बढ़ावा देकर कृषि अपशिष्ट का ध्यान रखा।
- इस योजना के शुरू होने से मछुआरों और मछली पालन वालों की कमाई में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
- वेंचर्स को बेहतर लागत देने और वेतन दोगुना किया जा सकेगा। जिससे उन्हें काफी आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
- इस योजना की विशेषता ये है कि, इससे कई लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में पात्रता (Eligibility)
- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए आपको भारतीय होना अनिवार्य है। उन्हीं को इसमें पात्रता मिलेगी।
- इस योजना के लिए देश के अलग-अलग मत्स्य पालक और किसान इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों को भी इस योजना में आवेदन करने का मौका दिया जाएगा।
- इस योजना के लिए केंद्र सरकार तो वहन करेगी ही। लेकिन राज्य सरकारों को भी इसमे वहन करना होगा।
- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में जाति वर्ग के हिसाब से ही आपको लोन की धनराशि दी जाएगी।
- इस योजना के लिए आपका मछली पालक होना अनिवार्य है। तभी आप आवेदन कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में दस्तावेज (Documents)
- इस योजना के लिए आधार कार्ड जरूरी है। क्योंकि इससे आपकी सही जानकारी प्राप्त कराई जाएगी।
- मछली पालन कार्ड भी जरूरी है। इससे ये जानकारी रहेगी कि, आप मछली पालन का कार्य करती हैं।
- निवासी प्रमाण पत्र भी जरूरी है ताकि सरकार के पास ये जानकारी रहे कि आप भारत के निवासी हैं।
- मोबाइल नंबर भी आपको देना पड़ेगी। इससे समय-समय पर आपको योजना की जानकारी मिलती रहती है।
- बैंक खाते की जानकारी भी जरूरी है। ताकि सरकार द्वारा जारी की जाने वाली लोन की राशि आपके खाते में जमा हो सके।
- जाति प्रमाण पत्र भी आप दे सकते हैं। इससे जो अन्य लाभ आपको मिलने होगे इसके अधार पर प्राप्त हो जाएंगे।
- पासपोर्ट साइज फोटो भी आपको देनी होगी। ताकि उससे आपकी पहचान होने में सरकार को आसानी प्राप्त हो सके।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Apply)
- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जैसे ही आप वेबसाइट को ओपन करेंगे आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। वहां पर आपको इस योजना का लिंक मिलेगा।
- आपको उस लिंक पर क्लिक करना है और योजना का अगला पेज खुलना है। आपको उस पेज पर बुकलेट प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का ऑप्शन नजर आएगा।
- आप इस ऑप्शन पर क्लिक करें और फॉर्म को ओपन कर लें। लेकिन फॉर्म भरने से पहले इस बात का ध्यान रखें की जो जानकारी मांगी गई है। उसकी आपको पूरी जानकारी हो। ऐसा ना हो की और फॉर्म भरते हुए कुछ गलती कर दें और आपक आवेदन खारिज हो जाए।
- जब आप जानकारी को पढ़ लेंगे तो आपको स्क्रीन पर दिए गए फॉर्म को भरना होगा। इसमें दी गई सारी जानकारी को अच्छे से भरे।
- जैसे ही आप सारी जानकारी को भर लेंगे तो आपको वो दस्तावेज अटैच करने ता ऑप्शन दिखाएगा।
- दस्तावेज अटैच करने से पहले आपको उन्हें स्कैन करना है। क्योंकि बिना स्कैन किए आप उन्हें अटैच नहीं कर सकते। जब आप ये प्रक्रिया पूरी कर लेंगे तो आपको एक सबमिट का ऑप्शन दिखाई देगा। उसपर क्लिक करें और फॉर्म जमा कर दें। आपका ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा।
होमपेज | यहां क्लिक करें |
अधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
FAQ
Q : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है?
Ans : मछली पालको के लिए चलाई गई एक योजना है, जिससे उनके उत्पादन को थोड़ी गति मिल सके।
Q : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का बजट कितना है?
Ans : 20 करोड़ का बजट है।
Q : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं?
Ans : ऑनलाइन जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Q : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Ans : आधिकारिक वेबसाइट आर्टिकल में दी हुई है।
Q : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ किसे प्राप्त होगा?
Ans : मछली पालको को प्राप्त होगा।
अन्य पढ़ें –